कर्नाटक में आज खुल रहे दसवीं तक के स्कूल, 11वीं और 12वीं पर फैसला नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan herald
हिजाब विवाद के बीच आज कर्नाटक में दसवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। 11वीं और 12वीं कक्षा को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। सीएम बोम्मई ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। हिजाब विवाद में कुछ संगठनों और विदेशी ताकतों की भूमिका पर सीएम ने कहा कि इन रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया जा रहा है। जांच अधिकारी इस मामले में सूचना एकत्र कर रहे हैं।
