आज जम्मू में खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले ही खुले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
जम्मू संभाग में आज से 8वीं कक्षा तक स्कूल खुलेंगे। इसके लिए स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया। छात्रों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। कोविड लक्षण वालों को वापस लौटा दिया जाएगा। किसी स्कूल में बुखार के कई मामले मिलने पर रैंडम कोविड टेस्ट कराया जा सकता है। 9वीं से 12वीं कक्षाओं को पहले ही खोला जा चुका है, जिसके बाद अब निचली कक्षाओं को शुरू किया जा रहा है।
