दिल्ली में अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल, केवल ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण बंद हुए स्कूल अभी नहीं खुलेंगे और दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक उनके बंद रहने का ऐलान किया है। स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। पहले सरकार ने 21 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने भी दिल्ली-NCR के सभी इलाकों को अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया था।