वैज्ञानिक मत: धरती पर हमला कर सकती हैं चार एलियन सभ्यताएं, एलियंस के दिमाग का नहीं पता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 36.5 प्रकाश वर्ष दूर स्थित और पृथ्वी से चार गुना बड़ा सुपर अर्थ खोजा। सुपर अर्थ ऐसा ग्रह होता है, जो सौरमंडल के बाहर किसी तारे का चक्कर लगाता हो। इसे रॉस 508 बी नाम दिया गया है। इस बीच स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वीगो में पीएचडी कर रहे अल्बर्टो कैबलेरो ने कहा है कि आकाशगंगा मिल्की वे में चार एलियन सभ्यताएं मौजूद हैं, जो धरती पर हमला कर सकती हैं।
