वैज्ञानिकों का दावा: शरीर की कोशिकाओं से ही खत्म किया जा सकेगा दिमागी बुखार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Panadol
मेनिंजाइटिस यानी मस्तिष्क ज्वर के संभावित इलाज की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कोपेनहेगन और लुंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए एक अध्ययन में मेनिंजाइटिस के बैक्टीरियल संक्रमण को शरीर के ही प्रतिरक्षी कोशिकाओं के जरिये खत्म करने में सफलता पाई है। यानि इस संक्रमण को एंटीबायोटिक के बगैर ही खत्म किया जा सकता है। यह निष्कर्ष ‘ऐनल्ज आफ न्यूरोलाजी’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
