कमरे में चार्जिंग पर लगाई थी स्कूटी की बैटरी, अचानक फटी और छीन ली जिंदगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के रमाडा होटल के सामने किराए के कमरे में रात को चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की लपटें और धुएं से दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और उनके तीन बेटे झुलस गए हैं। बता दें पड़ोसियों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर सभी को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।
