बिहार में मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, चार की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: live hindustan
बिहार के आरा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक चारों महिलाएं ओझवलियां गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं।
