अंबेडकर प्रतिमा हटाने पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार को जिंदा जलाने की कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मध्य प्रदेश के भिंड में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर स्थापित अंबेडकर की मूर्ति को एसडीएम केवी विवेक तथा तहसीलदार नवीन भारद्वाज नगर पालिका के अमले के साथ हटाने पहुंचे थे, लोगों ने इस बात पर विवाद शुरू कर दिया था। प्रशासन की टीम प्रतिमा के पास पहुंची तो रोकने के लिए उन पर गोबर, कंडे एवं पत्थर फेंके और आस-पास चारों ओर पड़ी सूखी लकड़ियों में आग लगाई।
