अरुणाचल प्रदेश के लापता पर्वतारोही के सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ के सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को लगातार खराब होते मौसम के कारण रोका गया। वो करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से लापता हैं। तापी अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
