देश में मंकीपॉक्स का दूसरा केस मिला, दूसरा मरीज भी केरल से ही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: english.mathrubhumi
भारत में 4 दिन में मंकीपॉक्स का दूसरा केस मिला। दूसरा मरीज भी केरल से ही है। हेल्थ मिनिस्टर वीना जार्ज के मुताबिक, 31 साल का शख्स कन्नूर निवासी है और 13 जुलाई को दुबई से लौटा था। संक्रमण के खतरे को देखते हुए 5 जिलों में हाईअलर्ट जारी हुआ, क्योंकि मरीजों का संपर्क इन जिलों से रहा है। तमिलनाडु के अलावा तेलंगाना में भी अलर्ट जारी किया गया है।
