इजरायल से भारत आई दूसरी फ्लाइट, 235 भारतीय वतन लौटे
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/10/14/1697259992.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
इजरायल और हमास के बीच युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है। इसके तहत 235 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज नई दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट ने रात करीब 11 बजे तेल अवीव से उड़ान भरी थी। भारत अब तक अपने 447 नागरिकों को इजरायल से निकाल चुका है। 13 अक्टूबर को पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया था।