24 घंटे में दूसरा दर्दनाक हादसा, राजौरी में गहरी खाई में गिरी बस; 4 की मौत, कई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
जम्मू और कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां भीमबेर गली के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की मौत की खबर है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. मंजाकोट के तहसीलदार जावेद चौधरी के अनुसार यह हादसा आज सुबह हुआ. सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.