शाहीन बाग में धारा 144 लागू, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
CAA के खिलाफ शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच धारा 144 लागू कर दी गई है। शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा, 'इस क्षेत्र में न इकट्ठे हों, न ही प्रदर्शन करें।' वहीं इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनस्थल पर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।