सुरक्षा एजेंसियों : जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी सीआरपीएफ कैंप, एयरफोर्स और एसओजी पर करने वाले थे बड़ा हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सीआरपीएफ कैंप, एयरफोर्स और एसओजी पर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने चार आतंकियों की पहचान की है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट भी किया है। ये आतंकी सीआरपीएफ और एयरफोर्स को निशाना बनाना चाहते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इसी तरह की जानकारी 11 जून, 2021 को भी मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ पर श्रीनगर में ग्रेनेड हमला हुआ था।
