पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी की सिक्योरिटी वापस ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
पंजाब में 424 वीआईपी की सिक्योरिटी वापस ली गई। इससे पहले मान सरकार ने तीन बार वीआईपी सिक्योरिटी में कटौती की। इन लोगों में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और राधास्वामी डेरा ब्यास के संचालक समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस अफसर शामिल हैं। संबंधित पुलिस कर्मियों को आज जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करने का निर्देश मिला।
