सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर देवघर डीसी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट से जबरदस्ती अनुमति लेकर उड़ान भरने के आरोप में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने निशिकांत दुबे की शिकायत पर देवघर डिप्टी कमिश्नर/कलेक्टर और झारखंड पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें राजद्रोह की धारा भी लगाई गई है। निशिकांत दुबे देवघर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
