x

पटना रिमांड होम यौन शोषण मामले में पीड़ित युवती की वकील बनेंगी निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Her ZIndagi

पटना रिमांड होम यौन शोषण मामले में नया मोड़ आया। इस मामले की पीड़िता को अब सीमा समृद्धि न्याय दिलवाएंगी। सीमा दिल्ली के निर्भया कांड की भी वकील रही हैं। सीमा प्रशासन की अनुमति मिलने पर आज पीड़ित युवती से मिलीं। बता दें पटना के गायघाट स्थित रिमांड होम में रह चुकीं एक युवती ने वहां लड़कियों के साथ गंदा काम तथा शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोप लगाए थे।