वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ी। उनके निधन पर तमाम राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने शोक व्यक्त किया। बता दें उन्हें पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरस्कार रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका था। इसके साथ ही भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित थे।
