पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की अलग-अलग घटना: मदुरै में 5 तो पश्चिमी गोदावरी में 3 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 मजदूरों की मौत हुई, जबकि 10 मजदूर घायल हुए। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में ताडेपल्लीगुडेम के पास गुरुवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई।
