'बुली बाई' ऐप मामला: सेशन कोर्ट का आरोपी श्वेता सिंह को जमानत देने से इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money Control
मुंबई की सेशन कोर्ट ने 'बुली बाई' ऐप मामले में आरोपी श्वेता सिंह को शुक्रवार को ज़मानत देने से इनकार कर दिया। 'बुली बाई' ऐप ने कई मुस्लिम महिलाओं की जानकारी सार्वजनिक कर दी थी ताकि लोग उनकी 'नीलामी' में हिस्सा ले सकें। श्वेता सिंह ने दूसरी बार ज़मानत के लिए अदालत का रुख किया था। उनकी ज़मानत अर्ज़ी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस जे घरत ने खारिज किया है।
