लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से सात लड़कियों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: catapult
झारखंड के लातेहार जिले में मननडीह टोला गांव में करमा पूजा की खुशियां उस समय काफूर हो गई जब करमा डाल को विसर्जित करने के लिए तालाब में गए लोगों में से तीन सगी बहनों सहित सात लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। आस-पास के ग्रामीणों ने शवों को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। हादसे से गांव में शोक की लहर है।