दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़, 400 से अधिक मौत, 40,000 से अधिक बेघर, कई लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ के चलते तटीय प्रांत क्वाजुलु-नेटल प्रांत में 400 से अधिक लोग मारे गए जबकि कई लापता हुए। 40,000 से अधिक बेघर हुए। बचाव दल सक्रिय हुआ। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने राष्ट्रीय आपदा स्थिति की घोषणा की। यहां भीषण बारिश और बाढ़ चार दिन से जारी है। वहीं बाढ़ ने डरबन से पूरे देश में ईंधन लाइनों और खाद्य आपूर्ति को बाधित कर दिया है।