शाह बोले- "देश का इतिहास गौरवशाली लेकिन इतिहासकारों ने मुगलों को ही दिया महत्व"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के गलत इतिहास को लेकर दुख जताते हुए देश के इतिहासकारों से अपील की है कि वह पुरातन कीर्ति को पुनर्जीवित करें। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश इतिहासकारों ने केवल मुगलों को ही इतिहास में प्रमुखता से जगह दी है। ऐसा करने के लिए उन्होंने कई महान साम्राज्यों जैसे पांड्य, चोल, मौर्य, गुप्त और अहोम आदि के शौर्य की अनदेखी की है।
