शाहजहांपुर कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सोमवार को कचहरी में बदमाश ने दिन दहाड़े गोली मारकर एक वकील की हत्या कर दी। हत्यारा गोली मारने के बाद वहीं तंमचा छोड़कर कर परिसर से बाहर निकल गया। एसपी एस आनंद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज तलाश रही है। थाना सदर बाजार स्थित कचहरी की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी।
