शाहरुख खान ने अब अपने ऑफिस को ICU में किया तब्दील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख खान ने क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए अपने ऑफिस को अब ICU में बदल दिया है। जिससे क्रिटिकल मरीजों का अच्छे से इलाज हो सके। जानकारी के मुताबिक शाहरुख के इस ऑफिस को 15 बेड वाले आईसीयू में बदल दिया गया है। यह काम शाहरुख के मीर फाउंडेशन और हिंदुजा हॉस्पिटल ने मिलकर किया है। बता दें इससे पहले शाहरुख खान ने 25,000 पीपीई किट दान में दिए थे।