अंकिता हत्याकांड में शाहरुख पर पॉक्सो एक्ट का भी चलेगा मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
झारखंड के दुमका में दिल दहला देने वाले अंकिता हत्याकांड के आरोपी शाहरुख के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। झारखंड बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर पुलिस ने अंकिता हत्याकांड में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। दरअसल, पहले एफआईआर में अंकिता की उम्र 19 वर्ष दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में इसमें सुधार कर मृतक अंकिता की उम्र 15 साल 9 माह कर दी गई है।
