शंघाई ने पर्यटन गतिविधियों पर एक बार फिर लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Khaleej Times
पूर्वी चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई शहर ने एक बार कुछ पर्यटन गतिविधियों को स्थगित कर दिया। गुरुवार को शहर में घरेलू संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। शहर के पर्यटन और संस्कृति प्राधिकरण ने कहा यात्रा एजेंसियों और आनलाइन पर्यटन कंपनियों को एक बार फिर शंघाई, अन्य प्रांतों, क्षेत्रों और नगर पालिकाओं के बीच समूह पर्यटन के आयोजन पर रोक लगानी होगी।