शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, आज दी जाएगी समाधि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the lallantop
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को 98 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्हें हार्ट अटैक आया। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर के परमहंसी गंगा आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। शंकराचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दोपहर साढ़े 3 बजे आखिरी सांस ली। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में गिनती होती थी। आज आश्रम में उनको समाधि दी जाएगी।
