शीबा इनु रही 2021 की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन को पीछे छोड़ा- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
क्रिप्टोकरेंसी सुनते ही बेशक पहला नाम बिटकॉइन ही दिमाग में आता हो, लेकिन शीबा इनु ने लोकप्रियता के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है। एक डॉग मीम से शुरू हुई इस क्रिप्टोकरेंसी को 'डोजकॉइन किलर' के तौर पर लाया गया था, लेकिन अब यह मजाक नहीं रही। क्रिप्टोकरेंसी प्राइस-ट्रैकिंग वेबसाइट कॉइनमार्केटकैप की मानें तो बिटकॉइन और ईथेरम जैसे नामों को पीछे छोड़कर SHIB साल 2021 में सबसे ज्यादा देखी गई क्रिप्टोकरेंसी बनी है।