ग्रीस और माल्टा के बीच डूबा जहाज, 2 की मौत, 20 से अधिक लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hindu
ग्रीस और माल्टा के बीच एक जहाज समुद्र में डूब गया। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री लापता है। जहाज में लगभग 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नाव लीबिया के टोब्रुक से रवाना हुई थी। नॉर्थ अफ्रीका से भूमध्य सागर को क्रॉस करते समय जहाज के डूबने की घटना हुई। सपोर्ट सर्विस अलार्म फोन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
