शीवाज रीगल शराब कंपनी पर 20.1 अरब की कर चोरी का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
शीवाज रीगल शराब बेचने वाली फ्रांस की कंपनी पर्नोड रिकर्ड पर 20.1 अरब रुपये की कर चोरी का आरोप है। इस संबंध में भारतीय कर अधिकारियों ने कंपनी को नोटिस भेजा। इसमें एक दशक से अधिक आयातित शराब का कम मूल्यांकन करने का दावा किया। भारतीय सीमा शुल्क प्राधिकरण ने 27 जून को नोटिस में कहा कि पर्नोड रिकर्ड इंडिया ने 2009-10 से 2020-21 के दौरान आयातित शराब का कम मूल्यांकन किया।
