शिवराज की मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
देहरादून पहुंचे मध्य प्रदेश सीएम शिवराज चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटनास्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। दो लोगों का अभी पता नहीं चला है। तीन घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
