लुइसियाना में 12 वर्षीय बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी, 9 बच्चे घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के लुइसियाना में 12 वर्षीय बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी हुई। जिसमें 9 बच्चे घायल हुए। 7 बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 बच्चे अभी-भी भर्ती हैं। दरअसल, यहां पर युवाओं के दो समूह में झगड़ा हुआ था जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। पहले से ही यहां गोलीबारी होती रही हैं। रविवार को विस्कोंसिन के केनोशा में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।
