साउथ इलिनियॉस में हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल, 3 संदिग्ध गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राज्य दक्षिणी इलिनॉयस में ईस्ट सेंट लुइस में गुरुवार दोपहर गोलीबारी हुई। घटना में 1 बच्चे समेत 7 लोग घायल हुए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इलिनॉयस राज्य पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध कार में बैठकर भाग गए थे, लेकिन उनकी ट्रेन से जा टकराई। इसके बाद कार में बैठे लोग दौड़कर फरार हुए। दुर्घटना में ट्रेन के कुछ यात्रियों को भी चोट आई।
