अमेरिका के यूटा में गोलीबारी, एक घर से 5 बच्चों समेत 8 लोगों के शव बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: La times
अमेरिका के यूटा प्रांत के ग्रामीण इलाके में एक घर से 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनॉक सिटी से सभी शव मिले। इनमें 5 बच्चों के शव भी शामिल हैं। सभी को गोली मारी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले, अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायल हो गया था।
