8 मार्च से ही शॉपिंग मॉल्स, थिएटर से दूर थे भारतीय, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी कर रहे थे अवॉइड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लोकेशन डेटा के आधार पर रिपोर्ट बनाई। जिसमें 16 फरवरी से 29 मार्च तक का डेटा है। इस अवधि में ऑफिस जाने वालों में 47% की कमी आई। 8 मार्च से शॉपिंग मॉल्स, मूवी थिएटर में चहल-पहल 77% कम हुई। बाजार, फूड वेयरहाउस, ड्रग स्टोर पर चहल-पहल 65% घटी। पार्क वगैरह में मूवमेंट 57% तक कम हुई। बस, रेलवे स्टेशन पर आने-वाले भी 71% घटे।
