देवेंद्र फडणवीस से मिले श्रद्धा के पिता विकास वालकर, बोले- आफताब को फांसी मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं, इसलिए उसके हत्यारे आफताब को फांसी मिले। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विकास ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। फडणवीस ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
