सुशांत सुसाइड केस: पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस उनसे जुड़े हर शख़्स से पूछताछ कर रही है। अब पुलिस ने पूछताछ के लिए फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान उनके साथ उनकी लीगल टीम भी मौजूद थी। बता दें सुशांत ने भंसाली के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया था, लेकिन भंसाली ने उन्हें चार फिल्में ऑफर कीं थीं।