त्राल और अनंतनाग के अच्चबल सहित कई अन्य जगहों पर एसआईए की छापेमारी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के त्राल में और अनंतनाग के अच्चबल सहित अन्य कुछ जगहों पर राज्य जांच एजेंसी ने आज छापेमारी की। आतंकी गतिविधियों की तफ्तीश में कई जगहों पर जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल एजेंसी की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, पिछले कुछ समय में राज्य जांच एजेंसी ने टेरर फंडिंग को लेकर इलाके में कई छापे मारे हैं।
