जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मदरसा समेत कई ठिकानों पर एसआईए का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Presswire18
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एसआईए ने मदरसा समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है। एसआईए की टीम सुबह 6 बजे से कार्रवाई में जुटी है। बस स्टैंड पर 2 दिन पहले पकड़े गए मॉड्यूल के सदस्य के खुलासे पर यह कार्रवाई की जा रही है। जम्मू बस स्टैंड से गुरुवार को गिरफ्तार लश्कर सहयोगी अब्दुल हमीद को हवाला का पैसा देने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
