वीडियो: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिद्धिविनायक मंदिर में तोड़फोड़, लाठी-डंडों के साथ घुसी थी भीड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव में सिद्धिविनायक मंदिर में बुधवार शाम जमकर तोड़फोड़ हुई। वीडियो में दिखता है कि उपद्रवी अचानक मंदिर के अंदर लाठी-डंडे के साथ घुसते हैं और तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। उपद्रवियों ने मंदिर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात कर मामले की जांच हो रही है।
