सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: 6 शूटरों की पहचान हुई, पुलिस ने लॉरेंस को ही मुख्य साजिशकर्ता माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि वारदात में शामिल रहे 6 शूटरों की पहचान हुई। इनमें से चार हत्याकांड से सीधे तौर पर जुड़े हैं। धालीवाल ने दोहराया कि लॉरेंस ही मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। साजिशकर्ता विक्रम बराड़ ने शूटरों का इंतजाम किया और पुणे में गिरफ्तार सौरव महाकाल ने शूटरों को पैसे दिलवाए थे।
