सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: 8 शार्प शूटर्स की पहचान, सभी शूटर लॉरेंस गैंग से जुड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: People
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की थी। पहचान होने के बाद 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है।
