जियो प्लेटफार्म में 4,547 करोड़ का निवेश करेगी Silver Lake, खरीदेगी अतिरिक्त 0.93% हिस्सेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जियो प्लैटफॉर्म्स में अब सिल्वर लेक और इसके को-इनवेस्टर्स निवेश करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सिल्वर लेक जिओ प्लैटफॉर्म्स में अतिरिक्त 4,546.80 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। यह निवेश सिल्वर लेक द्वारा चार मई 2020 को घोषित 5,655.75 करोड़ रुपये के निवेश के अतिरिक्त है। यह कुल निवेश अब 10,202.55 करोड़ रुपये का होगा। इस निवेश से सिल्वर लेक जियो प्लैटफॉर्म्स में 2.08 फीसद हिस्सेदारी खरीदेगा।