सिंगापुर ने 306 संदिग्धों को डूबते जहाज से बचाया, श्रीलंकाई नौसेना को किया अवगत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: must share news
श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि सिंगापुर प्रशासन ने करीब 306 संदिग्ध आव्रजकों को उनके डूबते जहाज से सुरक्षित बचा लिया है। नौसेना ने बताया कि जहाज पर सवार श्रीलंकाई नागरिकों ने नौसेना से संपर्क किया और जहाज डूबने की बात बताई। इस पर सिंगापुर, वियतनाम और फिलीपीन से मदद मांगी। सिंगापुर प्रशासन ने बताया कि जहाज पर सवार लोगों को बचा लिया गया है और वे वियतनाम जा रहे हैं।
