अब आठ सीटर वाहन में छह एयरबैग उपलब्ध कराना हो जाएगा अनिवार्य
Kapil Chauhan
News Editor![Nitin Gadkari Nitin Gadkari](https://assets.shortpedia.com/uploads/2022/01/15/1642222127.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Abplive
केंद्र सरकार, कार विनिर्माताओं के लिए आठ यात्रियों तक को ले जाने वाले मोटर वाहनों में कम-से-कम छह एयरबैग उपलब्ध कराना अनिवार्य करेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों के सुरक्षा स्तर को बढ़ाना है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, यह अंततः सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, चाहे वाहन की कीमत या संस्करण कुछ भी हो।