कानपुर में बस दुर्घटना, हादसे में छह लोगों की मौत, नौ घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: on manorama
कानपुर में घंटाघर से टाटामिल चौराहे तक रविवार आधी रात इलेक्ट्रिक बस मौत बनकर दौड़ी। आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी और 15 लोगों को रौंद दिया। आखिर में बीच चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराते हुए डंपर में घुस गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हैं। घायलों में कइयों की हालत गंभीर है। देररात मृतकों में चार की पहचान हो सकी थी।