सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से करीब 6 पर्यटकों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Todayne
सिक्किम में एक हिमस्खलन की चपेट में आने से करीब 6 पर्यटकों की मौत हुई, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि सिक्किम में नाथुला सीमा क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, करीब 30 पर्यटक हिमस्खलन की चपेट में आए। हिमस्खलन उस क्षेत्र में आया जब कई पर्यटक जवाहरलाल नेहरू मार्ग के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद थे।
