कुड्डालोर में छह वाहन आपस में टकराए, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह भयानक हादसा हो गया। यहां त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, हाईवे पर दो बस, दो लॉरी और दो कारें आपस में टकरा गईं, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। मृतक एक ही परिवार के हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
