यमुना के जलस्तर में आई मामूली गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiatvnews
राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर था जो शुक्रवार सुबह आठ बजे 208.42 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना के जलस्तर में इस गिरावट के बाद भी यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। इस वजह से यमुना के आसपास के इलाकों में पानी का भरना अभी भी जारी है।